Bihar AQI Today
बदलते मौसम से प्रभावित हो रही वायु गुणवत्ता, बेगूसराय, मोतिहारी और पटना में AQI बहुत खराब
छठ महापर्व के दिन बिहार में वायु गुणवत्ता की स्थिति नाजुक रही। राजधानी पटना समेत सभी बड़े शहरी केंद्रों में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ दर्ज किया गया। रविवार दिन में आसमान में धुंध भी बनी रही।
Bihar AQI: बिहार में छठ महापर्व के दिन भी एयर क्वालिटी का स्तर खराब रहा। पटना समेत सभी बड़े शहरी और औद्योगिक केंद्रों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 के पार दर्ज किया गया। रविवार की सुबह की अपेक्षा शाम में वायु गुणवत्ता की हालत ठीक रही लेकिन एयर क्वालिटी सूचकांक में कुछ खास गिरावट दर्ज नहीं की गयी। आसमान में धुंध और हल्के कोहरे के आसार बने रहे। छठ के मौके पर एयर पॉल्यूशन का बढ़ता स्तर स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। अगले कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव के चलते एयर क्वालिटी के गिरने की संभावना जताई जा रही है।
रविवार की शाम में बेगूसराय में सर्वाधिक वायु प्रदूषण दर्ज किया गया। बेगूसराय में AQI 368 दर्ज किया गया। राजधानी पटना में सभी मॉनिटरिंग केंद्रों पर AQI 200 के पार है। पटना के राजबंशीनगर में AQI 302 दर्ज किया गया। रविवार की शाम बेगूसराय और मोतिहारी में AQI सबसे बदतर हालत में रही।
शहर | स्थान | AQI | हवा कैसी है |
अररिया | खरहिया बस्ती | 210 | खराब है |
आरा | डीएम ऑफिस | 191 | अच्छी नहीं है |
औरंगाबाद | गुरुदेव नगर | 181 | अच्छी नहीं है |
बेगूसराय | आनंदपुर | 366 | बहुत खराब है |
बेतिया | कमलनाथ नगर | 262 | खराब है |
भागलपुर | कचहरी चौक | 121 | अच्छी नहीं है |
मायागंज | 164 | अच्छी नहीं है | |
बिहारशरीफ | डीएम कॉलोनी | 224 | खराब है |
बक्सर | सेंट्रल जेल | 223 | खराब है |
छपरा | दर्शन नगर | 265 | खराब है |
दरभंगा | टाउन हॉल | 287 | खराब है |
गया | कलेक्टर ऑफिस | 142 | अच्छी नहीं है |
करीमगंज | 211 | खराब है | |
राज्य वन प्रशिक्षण संस्थान | 79 | ठीक है | |
हाजीपुर | ओद्योगिक क्षेत्र | 224 | खराब है |
कटिहार | मिर्चाईबाड़ी | 247 | खराब है |
किशनगंज | एसडीओ ऑफिस | 120 | अच्छी नहीं है |
मंगुराहा | वन विभाग गेस्ट हाउस | 52 | ठीक है |
मोतिहारी | गंडक कॉलोनी | 310 | बहुत खराब है |
मुंगेर | टाउन हॉल | 191 | अच्छी नहीं है |
मुजफ्फरपुर | बुद्दा कॉलोनी | 281 | खराब है |
दाउदपुर कोठी | 172 | अच्छी नहीं है | |
डीएम ऑफिस | 133 | अच्छी नहीं है | |
पटना | दानापुर डीआरएम ऑफिस | 298 | खराब है |
शिकारपुर हाई स्कूल | 205 | खराब है | |
तारामंडल | 274 | खराब है | |
मुरादपुर | 218 | खराब है | |
राजबंशी नगर | 302 | बहुत खराब है | |
समनपुरा | 228 | खराब है | |
पूर्णिया | मरियम नगर | 175 | अच्छी नहीं है |
राजगीर | डांगी टोला | 181 | अच्छी नहीं है |
सहरसा | पुलिस लाइन | 196 | अच्छी नहीं है |
समस्तीपुर | डीएम ऑफिस | 264 | खराब है |
सासाराम | दादा पीर | 180 | अच्छी नहीं है |
सिवान | चित्रगुप्त नगर | 286 | खराब है |
वायु गुणवत्ता सूचकांक को कई वर्गों में बांटा गया है। वर्ग के अनुसार AQI के प्रभाव को भी निर्धारित किया जाता है। आपके जिले के AQI का क्या असर होगा लिस्ट में देखें-
AQI का रेंज | हवा का हाल | स्वास्थ्य पर संभावित असर |
0-50 | अच्छी है | बहुत कम असर |
51-100 | ठीक है | संवेदनशील लोगों को सांस की हल्की दिक्कत |
101-200 | अच्छी नहीं है | फेफड़ा, दिल और अस्थमा मरीजों को सांस में दिक्कत |
201-300 | खराब है | लंबे समय तक ऐसे वातावरण में रहने पर किसी को भी सांस में दिक्कत |
301-400 | बहुत खराब है | लंबे समय तक ऐसे वातावरण में रहने पर सांस की बीमारी का खतरा |
401-500 | खतरनाक है | स्वस्थ आदमी पर भी असर, पहले से बीमार हैं तो ज्यादा खतरा |