Gopalganj News: पुलिस की नाव डूबी, एक जवान शहीद
Gopalganj में जादोपुर थाना की घटना। शराब तस्कर का पीछा करते समय पलटी नाव।
बिहार के शराब तस्कर पुलिस पर भारी पड़ रहे हैं। शराब तस्कर ऐसे-ऐसे ठिकाने चुन रहे हैं, जहां पुलिस के लिए पहुंचना तक मुश्किल होता है। बुधवार को ऐसे ही एक ठिकाने पर पहुंचने के दौरान पुलिस वालों की जान सांसत में पड़ गई। गोपालगंज में शराब तस्करों का पीछा कर रही पुलिस की नाव नदी में डूब गई। इस हादसे में एक पुलिस वाले की जान चली गई।
गोपालगंज जिले के अंतर्गत जादोपुर थाना क्षेत्र के राजवाही गांव बुधवार को यूपी से गंडक नदी के रास्ते शराब आने की सूचना के बाद नदी में नाव की मदद से सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान गंडक नदी में नाव का संतुलन बिगड़ गया। इसके कारण नाव पलट गई। इस हादसे में नाव पर सवार एएसआई संजय यादव व जवान राजेश कुमार डूब गए।
![](https://hamaarbihar.com/wp-content/uploads/2022/10/image-22-1024x576.png)
![](https://hamaarbihar.com/wp-content/uploads/2022/10/image-22-1024x576.png)